UP Scholarship Online Form 2026-27: रजिस्ट्रेशन, तिथियाँ, OTR और नए नियम
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लाखों छात्रों के लिए UP छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (UP Scholarship 2026-27) के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार सरकार ने छात्रवृत्ति प्रणाली में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कई बड़े डिजिटल बदलाव किए हैं।अगर आप उत्तर प्रदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और आपके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है, तो UP Scholarship 2026-27 आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। हर साल लाखों विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को पढ़ाई के खर्च में आर्थिक मदद दी जाती है। कुछ मामलों में छात्रवृत्ति के साथ कॉलेज की फीस की प्रतिपूर्ति भी की जाती है।
लेकिन इस बार UP Scholarship 2026-27 की चर्चा कुछ ज्यादा है। इसकी एक बड़ी वजह है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित आय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। ताकि ज्यादा विधार्थी इस योजना के दायरे में आ सकें।
🤔 UP Scholarship 2026-27 क्या है?
UP Scholarship उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति व्यवस्था है।
जिसका उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो पढ़ाई तो करना चाहते हैं लेकिन परिवार की सीमित आय के कारण उनकी पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है।
इस व्यवस्था में अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों के लिए पूर्वदशम (Pre-Matric) और दशमोत्तर (Post-Matric) छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं।
2026-27 के लिए जारी जानकारी के अनुसार योजना में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विधार्थियों को शामिल किया गया है।
🌈 क्या UP Scholarship सच में बहुत कल्याणकारी योजना है?
हाँ, इसका उद्देश्य काफी कल्याणकारी है।
खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आतें हैं और आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं।
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा केवल बैंक खातों में मिलने वाली छात्रवृत्ति नहीं है। पात्रता के अनुसार शैक्षणिक भत्ता और शुल्क प्रतिपूर्ति भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। 2026-27 के सरकारी तकनीकी शिक्षा पोर्टल पर भी दशमोत्तर छात्रवृत्ति के अंतर्गत इन्ही दोनों का उल्लेख किया गया है।
यानी आसान शब्दो में कहें तो सरकार का उद्देश्य यह है कि पैसों की कमी के कारण किसी पात्र विद्यार्थी की पढ़ाई पर अनावश्यक असर न पड़े।
यदि आप कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं या फिर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, बीएड या डिप्लोमा के छात्र हैं, तो छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने से पहले इन नए नियमों और तिथियों को ध्यान से समझ लें।
🎓 UP Scholarship 2026-27: मुख्य बिंदु
योजना का नाम: उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना
संबंधित विभाग: समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (UP)
लाभार्थी: यूपी के मूल निवासी छात्र (कक्षा 9 से उच्च शिक्षा तक)
आवेदन का तरीका: 100% ऑनलाइन
🗓️ ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ (2026-27 सत्र)
छात्रवृत्ति पोर्टल पर अलग-अलग कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा तय की गई है:प्री-मैट्रिक (कक्षा 9वीं और 10वीं)
नए ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक
पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं और 12वीं)
नए ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक
दशमोत्तर (Graduation, PG, ITI, B.Ed, Diploma आदि)
नए ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक
⚠️ ध्यान दें: छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में पोर्टल का सर्वर धीमा हो जाता है।
⚠️ छात्रवृत्ति योजना में हुए 3 सबसे बड़े बदलाव (जरूरी नियम)
इस बार आवेदन करने से पहले आपको निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा:1. One Time Registration (OTR) एवं DigiLocker अनिवार्य अब छात्रों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, जाति और आय प्रमाण पत्र मैन्युअल अपलोड करने की जरूरत नहीं है। पोर्टल को DigiLocker से जोड़ दिया गया है। OTR प्रक्रिया के तहत आपके सभी प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से सीधे सत्यापित हो जाएंगे।
2. 75% बायोमेट्रिक/डिजिटल अटेंडेंस अनिवार्य अगर आपकी कॉलेज या संस्थान में बायोमेट्रिक उपस्थिति 75% से कम पाई जाती है, तो आपका छात्रवृत्ति फॉर्म खारिज कर दिया जाएगा। अब सरकार कॉलेज के डिजिटल लॉग से ही छात्रों की उपस्थिति की जांच कर रही है।
3. बैंक खाता NPCI (Aadhaar Seeding) से लिंक होना जरूरी आपकी छात्रवृत्ति का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके लिए आपका बैंक खाता आधार से सीडेड (NPCI मैपर से लिंक) होना अनिवार्य है। सिर्फ खाता खुला होना काफी नहीं है, उसमें NPCI एक्टिव होना चाहिए।
📋 पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज (Eligibility & Documents)
पात्रता आय सीमा:
👉 सामान्य, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग: परिवार की वार्षिक आय ₹2.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
👉 अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग: परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज:
👉 पासपोर्ट साइज फोटो
👉 आधार कार्ड (सक्रिय मोबाइल नंबर से लिंक)
👉 आय प्रमाण पत्र (ऑनलाइन सत्यापित)
👉 जाति प्रमाण पत्र (ऑनलाइन सत्यापित)
👉 निवास प्रमाण पत्र
👉 पिछली कक्षा की मार्कशीट
👉 फीस की रसीद और कॉलेज रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
👉 बैंक पासबुक (NPCI लिंक खाता)
👉DigiLocker अकाउंट
👉 जरूरी सूचना: योजना का लाभ सीधे अपने बैंक खाते में पाने के लिए अपना DBT एक्टिव होना जरूरी है। पूरी प्रक्रिया पढ़े 👇
💻 UP Scholarship 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)
स्टेप 1: सबसे पहले UP Scholarship के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।स्टेप 2: होमपेज पर 'Student' सेक्शन में जाकर 'Registration' विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी श्रेणी (SC/ST/General, OBC, Minority) और कक्षा के अनुसार सही लिंक का चयन करें।
स्टेप 4: OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करें और आधार ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया को पूरा करें।
स्टेप 5: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके पासवर्ड बनाएं और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
स्टेप 6: 'Fresh Login' या 'Renewal Login' करके अपने शैक्षणिक, व्यक्तिगत और बैंक खाते का विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
स्टेप 7: DigiLocker के माध्यम से अपने सभी दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन करें।
स्टेप 8: फॉर्म भरने के बाद 'जांच हेतु प्रिंट' निकालें और अपने कॉलेज में दिखाकर सभी गलतियां सुधार लें।
स्टेप 9: सब कुछ सही होने पर 'Final Submit' करें और फाइनल प्रिंटआउट निकालकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने स्कूल/कॉलेज में जमा करें।
🔗 आधिकारिक लिंक्स (Official Links)
यूपी स्कॉलरशिप: आधिकारिक पोर्टल: यहाँ क्लिक करें।
छात्रवृत्ति आवेदन / रजिस्ट्रेशन लिंक: यहाँ क्लिक करें।
छात्रवृत्ति आवेदन / रजिस्ट्रेशन लिंक: यहाँ क्लिक करें।
📞 हेल्पलाइन एवं सहायता (Helpline Numbers)
यदि आपको फॉर्म भरने या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो आप विभाग के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:👉 पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग: 18001805131
👉 समाज कल्याण विभाग (SC/General): 18004190001
👉 अल्पसंख्यक कल्याण विभाग: 18001805229
🔶 निष्कर्ष:
UP Scholarship 2026-27 को केवल 'सरकार से मिलने वाला पैसा' समझना ठीक नहीं होगा।
इसका असली उद्देश्य उन विद्यार्थियों की पढ़ाई में मदद करना है जिनके परिवार के लिए शिक्षा का खर्च उठाना मुश्किल हो सकता है।
इस साल इसकी चर्चा का सबसे बड़ा कारण आय सीमा में बढ़ोत्तरी है। जिससे पात्रता में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।
अगर आप पात्र विद्यार्थी हैं, तो तारीख का इंतजार किये बिना अपने दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन की आधिकारिक समय-सारिणी पर नजर रखें।
