MYUVA Yojana UP Online Registration: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की सम्पूर्ण जानकारी
साथियों जैसा कि आप सभी को पता है कि बेरोजगारी चरम पर है। देश में बहुत सारे हमारे युवा साथी ऐसे हैं। जिनके पास ना कोई नौकरी है और नाही कोई व्यवसाय। ख़ासकर उन युवाओं की परेशानी और भी बड़ी हो जाती है। जिनकी शैक्षणिक योग्यता ना के बराबर है। लेक़िन अगर आप UP में निवास करते हैं? और आपकी शैक्षणिक योग्यता 8 वीं कक्षा से लेकर (हाईस्कूल) 10 वीं तक है। तो ऐसे में आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपके भविष्य की पूरी जिम्मेदारी UP सरकार ने उठाई है।उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और खुद का नया बिजनेस शुरू करने के लिए "मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA)" की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के कम पढ़े-लिखे व कुशल युवाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज-मुक्त (0% Interest) लोन बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है।
अगर आप भी यूपी के निवासी हैं और अपना कोई नया कारोबार, दुकान या उद्योग शुरू करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज के इस लेख में हम आपको CM-YUVA योजना की पूरी जानकारी, पात्रता, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया ( मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पोर्टल के आधार पर) और ऑफलाइन (जिला उद्योग केंद्र) से आवेदन का पूरा तरीका बताएंगे।
💡 CM-YUVA योजना क्या है? (Scheme Overview)
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान उत्तर प्रदेश सरकार (उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय) का एक मुख्य कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य हर साल 1 लाख युवाओं को उद्यमी (Entrepreneur) बनाना है।
👉 प्रथम चरण: बिना ब्याज के ₹5 लाख तक का लोन। बिना ब्याज की सहायता राशि की मदद से UP के युवा अपना व्यवसाय बिना किसी मानसिक तनाव के कर सकेंगे।
👉 द्वितीय चरण: पहले चरण का लोन समय पर चुकाने पर बिजनेस बढ़ाने के लिए ₹7.5 लाख से ₹20 लाख तक के ऋण पर ब्याज सब्सिडी के साथ अगला वित्तपोषण मिलता है।
👉 गारंटी: बैंक को कोई संपत्ति या व्यक्तिगत गारंटी नहीं देनी होती। क्योंकि यहाँ सरकार खुद आपकी गारंटी देती है।
📋 पात्रता और आवश्यक दस्तावेज (Eligibility & Documents)
पात्रता मानदंड:
👉 आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
👉 न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
👉 आवेदक कम से कम 8वीं पास होना चाहिए।
👉 किसी भी सरकारी कौशल विकास योजना (विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ODOP, PMKVY) या आईटीआई/डिप्लोमा का प्रशिक्षण लिया हो।
👉 आवेदक किसी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज:
👉 आधार कार्ड और मोबाइल नंबर: जो आधार से लिंक हो (ताकि OTP आ सके)।
निवास प्रमाण पत्र: जैसा कि यह पहले ही बताया जा चुका है कि यह योजना UP के युवाओं के लिए है, इसलिए उत्तरप्रदेश का मूल निवासी होने का प्रमाण (डोमिसाइल सर्टिफिकेट, वोटर आईडी या बिजली का बिल होना जरूरी है)।
जाति प्रमाण पत्र: यदि आप ST, SC, OBC या अन्य आरक्षित वर्ग से आते हैं। तो आपके पास जाति प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए।
👉 बैंक पासबुक विवरण (IFSC कोड और खाता संख्या)
👉 पासपोर्ट साइज फोटो (Profile Image)
👉 हस्ताक्षर की फोटो (Signature Image)
👉 बिजनेस लोगो / विवरण (Enterprise Logo & Brochure - यदि उपलब्ध हो)
👉 जीएसटी नंबर (GST Number - यदि लागू हो)
📲 CM-YUVA योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Step-by-Step Guide)
साथियों अब हम आपको इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है? उसकी एकदम सटीक जानकारी (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पोर्टल) के तहद नीचे दे रहे हैं। जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं।
पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: बेसिक रजिस्ट्रेशन और OTP वेरिफिकेशन
👉 सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
👉 अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और SEND OTP पर क्लिक करें।
👉 मोबाइल पर आए OTP को डालकर पासवर्ड बनाएं।
👉 अपना पूरा नाम (Name), ईमेल आईडी (Email), पद (Designation) और कुल अनुभव (Total Experience) दर्ज करें।
स्टेप 2: बिजनेस और लोकेशन की जानकारी (Business Details)
👉 Business Name: अपने प्रस्तावित बिजनेस या फर्म का नाम लिखें।
👉 Select Sector & Industry: अपना सेक्टर (Service/Manufacturing) और इंडस्ट्री चुनें।
👉 Supplier Type: मैन्युफैक्चरिंग या सर्विस टाइप चुनें।
👉 State, City & Pincode: अपना राज्य (Uttar Pradesh), जिला/शहर और 6 अंकों का पिनकोड भरें।
स्टेप 3: पता और डॉक्यूमेंट्स अपलोड (Address & Documents)
👉 Address: अपना पूरा पता लिखें।
👉 GST Number: यदि आपके पास जीएसटी है तो नंबर डालें, वरना खाली छोड़ दें।
👉 Profile Image: अपनी फोटो (JPG/PNG फ़ॉर्मेट में) अपलोड करें।
👉 Signature: अपने हस्ताक्षर की साफ़ फोटो अपलोड करें।
👉 Enterprise Logo / Brochure: यदि आपके पास बिजनेस का लोगो या पंपलेट है तो अपलोड कर सकते हैं।
स्टेप 4: बैंक खाता विवरण (Bank Details)
👉 Bank Name: अपने बैंक का नाम चुनें।
👉 Bank IFSC Code: अपनी शाखा का आईएफएससी कोड डालें।
👉 Bank Branch Name: बैंक की शाखा का नाम दर्ज करें।
👉 Bank Account Number: अपना सही खाता संख्या भरें।
👉 Bank Person Name: पासबुक के अनुसार अपना नाम दर्ज करें।
स्टेप 5: सेल्फ डिक्लेरेशन और फाइनल सबमिट
👉 नियम और शर्तों वाले बॉक्स (I agree and submit my self-declaration) पर टिक करें।
👉 पूरी जानकारी जांचने के बाद हरे रंग के Submit बटन पर क्लिक कर दें।
👉 फॉर्म सबमिट होते ही आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा, जिसका प्रिंटआउट निकाल लें।
⚠️ क्या रजिस्ट्रेशन की कोई अंतिम तिथि है?
नहीं इस योजना में रजिस्ट्रेशन की कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। यह UP सरकार की एक सतत (निरंतर चलने वाली) योजना है। जिसका लक्ष्य हर साल 1 लाख युवाओं को उद्यमी बनाना है। पात्रता रखने वाले युवा अपनी सुविधा और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
🏢 ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? (जिला उद्योग केंद्र - DIC प्रक्रिया)
साथियों हमनें ऑनलाइन फ़ॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल तरीके से बताया है। फिर भी यदि आप ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो आप सीधे अपने जिले के जिला उद्योग केंद्र (District Industries Centre - DIC) जाकर भी आवेदन कर सकते हैं:
1. अपने जिले के जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र (DIC) कार्यालय जाएं।
2. वहां CM-YUVA योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
3. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बिजनेस प्लान और बैंक खाता विवरण भरें।
4. अपने आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
5. फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें। वहां से आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी जिसे संभालकर रखें।
🔗 महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
साथियों हम यहाँ आपको इस योजना के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को और भी आसान बनाने के लिए UP सरकार के आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक दे रहे हैं। जिससे कि आप आसानी से अपना फ़ॉर्म भरकर सबमिट कर पाएंगे।
👉 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पोर्टल:
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पोर्टल
👉 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन:
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या इस लोन पर कोई ब्याज लगेगा?
उत्तर: नहीं, पहले चरण में मिलने वाला ₹5 लाख तक का लोन पूरी तरह से ब्याज-मुक्त (0% Interest) होता है।
Q2. फॉर्म में फोटो और सिग्नेचर की साइज क्या होनी चाहिए?
उत्तर: पोर्टल पर दिए अनुसार डॉक्यूमेंट्स की फाइल साइज 5MB से कम होनी चाहिए।
Q3. क्या महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: जी हां, उत्तर प्रदेश की सभी पात्र महिलाएं इस योजना के तहत अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
निष्कर्ष:
उत्तर प्रदेश सरकार की CM-YUVA योजना युवाओं के लिए अपने पैरों पर खड़े होने का बेहतरीन मौका है। अगर आप पात्र हैं, तो अपने नजदीकी जिला उद्योग केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आज ही आवेदन करें।

2 टिप्पणियाँ
Very Knowledgeable Information 🙏
जवाब देंहटाएंThanks ji 🙏🌷
हटाएं