UP Teacher Bharti 2026: यूपी में शिक्षकों के 90,000+ पदों पर भर्ती, जाने पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया
साथियों हमारी वेबसाइट UP YOJANA PORTAL पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है। यह एक मात्र वेबसाइट है, जहाँ आपको सबसे प्रामाणिक और सटीक जानकारी मिलती है। ऐसी ही एक जानकारी आज फिर हम आपके सामने लेकर उपस्थित हुए हैं।
साथियों उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है। उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के बंपर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
यदि आप भी UP TGT, PGT या Supar TET 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख में आपको भर्ती से जुड़ी हुई सटीक जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।
📄 UP Teacher Bharti 2026 : Overview Table
| योजना / भर्ती का पहलू | मुख्य विवरण | अतिरिक्त जानकारी |
|---|---|---|
| 1. भर्ती का नाम | UP Super TET / प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 | बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी |
| 2. कुल संभावित पद | 90,000+ पद (अनुमानित) | आधिकारिक घोषणा अपेक्षित |
| 3. लाभार्थी / उम्मीदवार | D.El.Ed (BTC) / B.Ed / TET पास अभ्यर्थी | उत्तर प्रदेश के मूल निवासी |
| 4. पात्रता (Eligibility) | Graduation + D.El.Ed/B.Ed + UPTET/CTET Pass | न्यूनतम 50% अंक आवश्यक |
| 5. आयु सीमा | 21 वर्ष से 40 वर्ष | आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट |
| 6. आवश्यक दस्तावेज | आधार, शैक्षिक प्रमाण पत्र, TET मार्कशीट | निवास व जाति प्रमाण पत्र |
| 7. चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा (Super TET) + एकेडमिक कट-ऑफ | मेरिट सूची के आधार पर |
| 8. ऑफिशियल वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
सरकारी ऑफिशियल पोर्टल |
📔 UP Teacher Bharti: शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
साथियों यूपी शिक्षक भर्ती में शैक्षणिक योग्यता कितनी होनी चाहिए इसका विवरण पूरे विस्तार के साथ दिया जा रहा है। यूपी शिक्षक भर्ती 2026 में अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्यताएं निम्नलिखित हैं:
👉 प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher/Supar TET- कक्षा 1 से 5): उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12 वीं, स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 2 वर्षीय डीएलएड (D.El.Ed/ BTC) कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए।
👉 केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET Paper-1) या राज्य पात्रता परीक्षा (UPTET Paper-1) पास होना आवश्यक है।
👉 (नोट: सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अब बीएड (B. Ed) धारक पात्र नहीं हैं)।
👉 टीजीटी (TGT कक्षा 6 से 10): संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
👉 इसके साथ ही बीएड (B.Ed) की डिग्री होना अनिवार्य है।
👉 पीजीटी (PGT-कक्षा 11 और 12) संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर (Post Graduation-MA/M.Sc/M.Com) की डिग्री होनी चाहिए। साथियों इसमें बीएड (B. Ed) अनिवार्य नहीं है। लेकिन उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों को वरीयता (Weightage) दी जाती है।
🌈 आयु सीमा ( Age Limit)
👉 न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
👉 अधिकतम आयु: 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
👉 आयु छूट: उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जो OBC, ST, SC या PH श्रेणी में आते हैं, उन्हें राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
🌏 क्या अन्य राज्यों (Other States) के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, इस भर्ती में पूरे देश (भारत) का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है। यदि आप उत्तर प्रदेश के बाहर के निवासी हैं (जैसे: बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि), तो आपको उत्तर प्रदेश में 'सामान्य श्रेणी' (General Category) के अंतर्गत माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
🔗 यह भी पढ़े:
📃 ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)
साथियों ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:
👉 आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र।
👉 10 वीं, 12 वीं और स्नातक/परास्नातक की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
👉 डीएलएड (D.El.ED) या बीएड (B. Ed) की डिग्री/मार्कशीट।
👉 UPTET या CTET का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (केवल प्राइमरी शिक्षक के लिए)।
👉 नवीनतम जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र (केवल यूपी के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए)।
👉 पासपोर्ट साइज फ़ोटो और उम्मीदवारों के हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)।
👉 जरूरी सूचना: योजना का लाभ सीधे अपने बैंक खाते में पाने के लिए आपका DBT एक्टिव होना जरूरी है। पूरी प्रक्रिया पढ़े 👇
सरकारी योजना का पैसा क्यों अटकता है? ऐसे करें NPCI DBT Link
💻 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to apply Online)
साथियों अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। हम सबसे पहले आपको इसकी सूचना पूरे प्रमाणिक तरीके से देंगे। लेकिन फिर भी हम ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा तरीका दे रहे हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके फार्म भर सकते हैं:
1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट 👉 upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए "Online Apply/Registration 2026" लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें और आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
4. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी बिलकुल सटीक भरें।
5. मांगी गई साइज में अपनी फ़ोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
7. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
🔗 महत्वपूर्ण लिंक्स:
आधिकारिक वेबसाइट: upessc.up.gov.in
📢 भर्ती अधिसूचना (Notification PDF): जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी होगी।
📝 यूपी शिक्षक भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा स्थायी शिक्षकों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
लिखित परीक्षा (Written Exam): सभी पदों (PRT, TGT, PGT) के लिए सबसे पहले ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
🗣️ साक्षात्कार (Interview)
पीजीटी (PGT): प्रवक्ता पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार (Interview) भी आयोजित किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification-DV): लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने ऑरिजिनल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List): सभी चरणों के पूरे होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
💼 पद के अनुसार परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
1. यूपी प्राइमरी शिक्षक (Supar TET) परीक्षा पैटर्न
प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) के सहायक अध्यापकों के लिए परीक्षा का प्रारूप इस प्रकार होता है:
परीक्षा का प्रकार: ऑफलाइन (OMR शीट पर आधारित)
कुल प्रश्न: 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं।
कुल अंक: 150 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है)।
समय अवधि: परीक्षा का समय 2.5 घंटे (150 मिनेट) का होता है।
नकारात्मक अंकन (Negetive Marking): इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
🔗 यह भी पढ़े:
🗓️ विषयवार अंकों का विवरण:
भाषा (हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृति): 40 अंक का होता है।
विज्ञान (Science): 10 अंक का होता है।
गणित (Mathematics): 20 अंक का होता है।
पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन: 10 अंक का होता है।
शिक्षक कार्यप्रणाली (Teaching Methodology): 10 अंक का होता है।
बाल मनोवैज्ञानिक (Child Psychology): 10 अंक का होता है।
सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स: 30 अंक का होता है।
तार्किक ज्ञान (Reasoning Ability): 05 अंक का होता है।
सूचना तकनीकी (Information Technology): 05 अंक का होता है।
जीवन कौशल/प्रबंधन और अभिवृति: 10 अंक का होता है।
2. यूपी टीजीटी (TGT) परीक्षा पैटर्न
माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 10) के शिक्षकों के लिए परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है:
परीक्षा का प्रकार: ऑफलाइन (MCQ)
कुल प्रश्न: इसमें 125 प्रश्न होते हैं।
कुल अंक: 500 अंक (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का) होता है।
समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनेट) का होता है।
नकरात्मक अंकन (Negetive Marking): इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
नोट: परीक्षा में सभी प्रश्न उमीदवार द्वारा चुने गए विशिष्ट विषय (Specific Subject) से ही पूछे जाते हैं।
3. यूपी पीजीटी (PGT) परीक्षा पैटर्न
इंटर कॉलेजों (कक्षा 11 और 12) के प्रवक्ताओं के लिए चयन का आधार लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों होते हैं।
कुल अंक योजना (Total Scheme): 500 अंक का होता है।
लिखित परीक्षा: 425 अंक (125 प्रश्न, प्रत्येक प्रश्न 3.4 अंक) का होता है।
साक्षात्कार (Interview): 50 अंक का होता है।
विषय योग्यता (PhD, M.Ed, B.Ed, खेल कोटा) 25 अंक का होता है।
लिखित परीक्षा का समय: 2 घंटे का होता है।
नकारात्मक अंकन (Negetive Marking): इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
नोट: इसमें भी लिखित परीक्षा के सभी प्रश आपके पोस्ट ग्रेजुएशन के मुख्य विषय से ही आतें हैं।
❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश (FAQs)
Q1. क्या यूपी शिक्षक भर्ती 2026 में नेगेटिव मार्किंग होगी?
उत्तर: नहीं, वर्तमान नियमावली के अनुसार यूपी सुपर टेट, टीजीटी और पीजीटी परीक्षाओं में कोई नकारात्मक अंकन (Negetive Marking) नहीं होता है।
Q2. क्या प्राइमरी शिक्षक (Supar TET) के लिए बीएड (B.Ed) वाले योग्य हैं?
उत्तर: नहीं, सुप्रीम कोर्ट के नवीनतम आदेश के बाद प्राथमिक शिक्षक भर्ती (कक्षा 1 से 5) के लिए केवल डीएलएड (D.El.Ed/BTC) धारक ही पात्र हैं। बीएड धारक टीजीटी और पीजीटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q3. क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, भारत का कोई भी नागरिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करता हो। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी (General) में सीट मिलेगी।
